हरिद्वार में हाल ही में एक 6 साल का मासूम बच्चा किडनैप हो गया था। जिसके बाद हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र के टीम ने अपह्रत छह साल के मासूम को सहारनपुर जिले के देवबंद से सकुशल बरामद किया है। पुलिस का दबाव बढ़ने पर अपहरणकर्ता बच्चे को वहां छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बच्चे को परिजनों के हवाले किया माँ बेहद भावुक हो गई। अपहरणकर्ताओं की तलाश में पुलिस टीमें उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में दबिश दे रही हैं। पुलिस कप्तान अजय सिंह ने टीमों को शाबाशी दी है।
वह डरा सहमा है। केवल इतना बता रहा है कि उसे मोटरसाइकिल पर दो लोग उठाकर ले गए थे। उसे कहां-कहां रखा और लेकर गए इस बारे में कुछ कहने में साफ़ नहीं कह रहा है। हाईवे से लेकर शहर में अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया।एसएसपी ने बताया कि सीसीटीवी में एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर दो युवक बच्चे को उठाकर ले जाते हुए दिखे थे।
हरिद्वार से किडनैप हुआ मासूम यहाँ जाकर मिला,लाल को देख माँ हुई भावुक

