निर्भया दुष्कर्म कांड को 10 बरस हुए पूरे,फिर पत्र लिखकर उठी मांग 

देश को दिल से दहला देने वाला रेप काण्ड निर्भया काण्ड को आज 10 वर्ष पूरे हो गए हैं। जिसपर आज दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि निर्भया सामूहिक बलात्कार की 10वीं बरसी पर महिला सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए आज के संसदीय कार्य को स्थगित किया जाए। 


इसके अलावा स्वाति मालीवाल ने अपने पत्र में लिखा है कि आज निर्भया गैंगरेप केस को 10 साल हो चुके हैं दुख की बात है कि आज तक कुछ नहीं बदला। लोकसभा स्पीकर और राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखकर आज की सदन की कार्यवाही स्थगित कर संसद में महिला सुरक्षा में मुद्दों पर चर्चा करने को कहा है। निर्भया सामूहिक रेप केस ने पूरे देश को हिला दिया था और देशभर में प्रदर्शन हुए थे। इलाज के दौरान निर्भया की मौत हो गई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *