रुड़की में सीबीआई का औचक छापा,दस्तावेज किए जब्त 

रुड़की: सीबीआई ने बीते दिन शुक्रवार को रुड़की कैंट बोर्ड के दफ्तर में औचक छापा मारा। यहां कई अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ भी की है। इसके अलावा सीबीआई ने कई दस्तावेज भी देखे और कुछ दस्तावेज कब्जे में लेकर देहरादून लेकर आई। इनकी जांच के बाद ही कुछ खुलासा होने की आशंका है। 


सीबीआई के अधिकारिक सूत्रों की माने तो,इसे एक औचक निरीक्षण बताया जा रहा है। सीबीआई की टीम शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे रुड़की पहुंची थी जहां सीबीआई के अधिकारियों ने कैंट बोर्ड के विभिन्न दफ्तरों में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की।  कैंट में बीते दिनों में विभिन्न सामग्रियों की खरीद-फरोख्त में पर शक बताया गया था। 

 सीबीआई की टीम ने कई दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। तीन माह पहले सीबीआई ने देहरादून कैंट बोर्ड के दफ्तर में भी इसी तरह की औचक निरीक्षण की कार्रवाई की थी। दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच की गई तो पता चला कि क्षेत्र में अवैध मोबाइल टावर लगाए गए हैं। इस मामले में कैंट बोर्ड के वर्तमान और पूर्व अधिकारियों से पूछताछ चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *