हरिद्वार : हरिद्वार के ज्वालापुर में हड़कंप तब मचा जब आज शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के कडच्छ मोहल्ले में घर से आठ माह का बच्चा अचानक चोरी हुआ। एक साधु और एक बाइक सवार युवक पर पूरा शक है। जानकारि मिलते ही पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी है। पुलिस की कई टीमें सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस ने तलाश शुरू करके मामलें को देखना शुरू कर दिया है। यह घटना आज शनिवार दोपहर की है। जब कडच्छ मोहल्ले में एक पीले वस्त्र पहने एक साधु शनि दान मांगने के लिए रविंद्र और पीकू के घर आया जहां रविंद्र की पत्नी राखी दरवाजा बंद कर कपड़े सुखाने के लिए छत पर चली गई। कुछ देर बाद जैसे ही वह नीचे उतर कर आई तो कमरे से उनका आठ महीने का बच्चा शिवांग गायब था।ये खबर फैलते ही पूरे शहर में अफरातफरी मच गई है और ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी, एसएसआई अंशुल अग्रवाल, रेल चौकी इंचार्ज सुधांशु कौशिक सहित आसपास की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। इलाकों में नाकाबंदी कर व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी गई है। जिलेभर में सूचना फ्लैश कर चेकिंग शुरू है। पुलिस की टीम शहर में अलग-अलग स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगी हुई है।
हरिद्वार : घर के अंदर से चोरी हुआ 8 माह का शिवांग,बेसुध माँ-बाप

