लखनऊ : उपचुनाव के रिसालत आने के बाद बीते दिन शुक्रवार को सपा नेता अनुराग भदौरिया के घर लखनऊ हजरतगंज पुलिस ने देर शाम नोटिस चस्पा की। इस नोटिस में वह हाजिर नहीं हुए तो उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी ऐसा लिखा है।
आपको बतादें कि बीते 11 नवंबर को टीवी न्यूज चैनल पर डिबेट के दौरान भदौरिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके गुरु पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा है। डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि अनुराग भदौरिया के खिलाफ भाजपा नेता हीरो बाजपेई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से अनुराग फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए इंदिरानगर, माल एवेन्यू और गोमतीनगर स्थित ठिकानों पर कई बार जाकर दबिश की है। लेकिन वो फिर भी हाजिर नहीं हुए हैं। डीसीपी ने बताया कि शुक्रवार को अनुराग के इंदिरानगर ए-ब्लॉक स्थित घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा की गई है।
सपा नेता की होगी संपत्ति कुर्क,नोटिस हुआ जारी

