कोटद्वार: आज शुक्रवार एक कोतवाली में एक ऐसा दिलचस्प मामला आया की सभी हैरान रह गए। जहां एक शादी शुदा आदमी ने बिना तलाक लिए दूसरी शादी की और पहली पत्नी को इस बात इल्म तक नहीं होने दिया। इतने तक ही वो नहीं थमा बल्कि दूसरी पत्नी से भी लाक ले लिया तो बीते बुधवार को तीसरी शादी की। इसकी भनक लगते ही बीते दिन बृहस्पतिवार को पहली और दूसरी पत्नी बाजार चौकी पहुंची और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दोनों महिलाओं को थाने भेजा और पूरा मामला सुना, पहली पत्नी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
आरोपी युवक की पूर्व की दो पत्नियों से तीन संतान हैं। बृहस्पतिवार को दो महिलाएं बाजार चौकी पहुंचीं। दोनों महिलाओं ने स्वयं को नजीबाबाद रोड निवासी एक युवक (32) की पत्नी बताया और हंगामा किया। इस पर पुलिस आरोपी युवक को थाने लेकर पहुंची।वहां मामलें को सूना गया तो पता चला कि उसकी पहली पत्नी से उसका विवाह वर्ष 2012 में हुआ था। उनका नौ साल का एक बेटा भी है। मगर ससुरालियों ने उसे तंग करना शुरू किया तो वह वर्ष 2016 में अपने मायके चली आई। अभी तक दोनों का तलाक नहीं हुआ है। वहीं दूसरी पत्नी का आरोप है कि युवक के साथ उसका प्रेम प्रसंग शुरू हुआ जिस पर युवक के परिजनों की रजामंदी के बाद गुरुद्वारे में शादी की।
खुद सुलझाएंगे मामला –
कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि मामले में पहली पत्नी की ओर से तहरीर मिली है अगर परिवार मदद मांगेंगे तो मदद की जाएगी हालाँकि अभी तक आपसी सहमति से मामला सुलझाने की बात हो रही है।

