मैनुपरी : मैनुपरी उपुचनाव के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है। नतीजे आज शाम तक घोषित होंगे। इस चुनाव पर पूरे प्रदेश की नजर है। सुबह आठ बजे से सबसे पहले पोस्टल बैलेट मतपत्रों की गिनती शुरू हुई और मैनपुरी में डिंपल यादव ने दो लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। भाजपा के रघुराज सिंह को अब तक 110454 वोट मिले है। डिंपल यादव 202780 वोट पाकर 92 हजार से अधिक वोटों से आगे हैं,मैनपुरी की मतगणना में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव दो लाख के आंकड़े के करीब पहुंच चुकी हैं। 12 बजे तक उन्हें 190167 वोट मिल चुके हैं। भाजपा प्रत्याशी के खाते में 103590 वोट आए हैं। डिंपल 86 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं।
भाजपा सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य से पीछे छूट गए हैं। मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र में डिंपल यादव 11,000 वोटों से तेज़ जा रही हैं। साढ़े 10 बजे तक की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य पर 43 हजार से अधिक वोटों की बढ़त है। डिंपल को 65156 और भाजपा के रघुराज सिंह को 28941 वोट मिल चुके हैं।

