सीएम धामी ने इलेक्ट्रिक बस में किया सफर, टिकट लेकर बस में बैठे सीएम

स्मार्ट सिटी की इलेक्ट्रिक बसें अब आईएसबीटी से मालदेवता और सहसपुर के लिए चलाई गयीं  हैं । बीते दिन रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंप कार्यालय से स्मार्ट सिटी दून कनेक्ट सेवा की 10 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का शुभारम्भ  कर  दिया है। बस का टिकट लेकर घंटाघर तक उसमें बैठकर सफर किया।

सीएम धामी ने स्मार्ट सिटी सीईओ सोनिका को निर्देश दिए कि सभी बसों की टाइमिंग की पूरी जानकारी आम जनता को हो। और ये भी कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत अब 30 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से विभिन्न मार्गों पर यात्रियों को काफी सुविधा होगी। इलेक्ट्रिक बस के संचालन का मुख्य उद्देश्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट को आगे बढ़ोतरी की राह पर ले जाना है। 

पहले से चल रही बसों में यात्रियों की अधिक संख्या और स्थानीय निवासियों व यात्रियों की मांग पर आईएसबीटी से रायपुर को विस्तारित कर मालदेवता और आईएसबीटी से सेलाकुई रूट को विस्तारित कर सहसपुर तक नई बसों को संचालित किया जाएगा। शुभारम्भ अवसर पर रविवार को  कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक सविता कपूर, सुरेश गड़िया मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *