अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा आरोप,ग़लत मतदान करा रही भाजपा 

मैनपुरी : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने सैफई में अभिनव विद्यालय में आज सोमवार सुबह मतदान किया है जहां शिवपाल सिंह यादव और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने भी मतदान किया। अखिलेश यादव ने मतदान के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उसमें प्रशासन पर बड़ा आरोप गड़ा है और कहा कि  मतदान शुरू होने के दिन से ही प्रशासन सही काम नहीं कर रहा है किसी के इशारे पर काम जारी है ,मुझे नहीं पता। उसे क्या ब्रीफिंग दी गई है? मतदान शुरू होते ही लगातार शिकायतें मिल रही हैं। पुलिस लोगों को वोट नहीं डालने दे रही है।  अखिलेश यादव ने कहा कि रामपुर में प्रशासन भाजपा को समर्थन कर रहा है। रामपुर में मतदाताओं पर पुलिस लाठियां बाज रहा है। 

कई सपा नेताओं पर लाठीचार्ज किया गया। रामपुर में ऐसी कई तस्वीरें सामने आई हैं। कई दिन से पुलिस कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है। लोगों को वोट नहीं डालने दिया जा रहा है। तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। रामपुर में फोर्स मांगनी पड़ी है। चुनाव आयोग हर बात को नजरअंदाज कर रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *