MCD Election : सभी सरकारी स्कूल आज बंद

 नई दिल्ली : दिल्ली में एमसीडी चुनाव को लेकर कल रविवार को मतदान होगा। 7 दिसंबर को मतगणना की जाएगी। चार दिसंबर को मतदान के लिए सभी सरकारी स्कूलों में पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। ऐसे में आज सभी सरकारी स्कूलों में अवकाश रहेगा। कल सुबह चार बजे से मेट्रो सेवाओं को शुरू किया जाएगा। वहीं, नगर निगम के पहले चुनाव में वर्ष 1958 के दौरान किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला था। आम आदमी पार्टी दूसरी बार चुनाव लड़ रही है। वर्ष 2017 में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस बार भाजपा अपना दबदबा बना पाएगी या फिर आम आदमी पार्टी व कांग्रेस उसे रोक पाएंगी अब इसका खुलासा सात दिसंबर को किया जाएगा। 
एमसीडी चुनाव में मतदाताओं को लाउडस्पीकर, जनसभाओं, रोड शो, नुक्कड़ सभाएं, डोर टू डोर आदि के माध्यम से आकर्षित करने का अभियान शुक्रवार शाम बंद हो गया

डीटीसी  की बसों की व्यवस्था –

  चुनाव के लिहाज से रविवार सुबह चार बजे से मेट्रो सेवाओं की शुरुआत की जाएगी और मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सुबह चार से छह बजे के बीच सभी लाइनों पर आधे घंटे के अंतराल पर मेट्रो मिलेगी। इसके बाद डीटीसी बेस भी दौड़ेंगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *