टीएमसी नेता के घर बम ब्लास्ट,2 की मौत 

पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता के घर बीती देर रात धमाका हुआ जिससे आस पास हड़कंप मच गया ,धमाके की खबर मिलते ही सभी भौचक्के रह गए। इस धमाके में दो लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि, शवों की पहचान अभी तक नहीं हुई है लेकिन यह बम धमाका टीएमसी के महासचिव व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मेदिनीपुर में आज होने वाली रैली से पहले हुआ है। मेदिनीपुर के कोंटाई में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।  पुलिस ने कहा है कि मेदिनीपुर के भूपति नगर थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर इलाके में यह घटना हुई। यहां रहने वाले टीएमसी के बूथ अध्यक्ष राजकुमार मन्ना के घर पर रात में विस्फोट हुआ था। इसके बाद पुलिस ने मौके पर दो शवों को बरामद किया । कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि यह धमाका बम बनाने के दौरान हुआ ।  टीएमसी नेता के घर पर देशी बम से धमाका हुआ है। इस विस्फोट में टीएमसी कार्यकर्ता के घायल होने की भी खबर है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *