नई दिल्ली : एनडीटीवी के वरिष्ठ एवं बहुचर्चित पत्रकार रवीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया है। रवीश के इस्तीफ़े से एक दिन पहले ही प्रणय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय ने एनडीटीवी बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि रवीश चैनल के प्रमुख शो हम लोग, रवीश की रिपोर्ट, देश की बात और प्राइम टाइम सहित कई कार्यक्रमों को होस्ट करते थे।
एनडीटीवी ग्रुप की प्रेसिडेंट सुपर्णा सिंह ने कहा कि कुछ ही पत्रकार ऐसे हैं, जिन्होंने रविश जितना प्रभाव लोगों पर छोड़ा। उनके बारे में लोगों की प्रतिक्रियाओं की ढेर में ,भीड़ में उनके लिए जुटने वाले लोगों, भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्हें मिले प्रतिष्ठित पुरस्कारों और पहचान और अपनी दैनिक रिपोर्ट में, जो उन लोगों के अधिकारों और जरूरतों को पूरा करता है जो सेवा से वंचित हैं, में यह साफ झलकता है।”
रवीश कुमार के जाने की घोषणा करते हुए, चैनल ने एक आंतरिक मेल में कहा कि उनका इस्तीफा तत्काल रूप से प्रभावी है। इसका मतलब यह है कि अब रवीश कुमार एनडीटीवी के लिए शो करते हुए नजर नहीं आएंगे। रवीश कुमार को उनकी पत्रकारिता के लिए दो बार रामनाथ गोयनका एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म अवार्ड और 2019 में रेमन मैग्सेसे अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है

