कुछ ही देर में आ सकती है सिद्धार्थ शुक्ला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट,कल होगा अंतिम संस्कार

मुंबई : अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला  की आज सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई है। हालाँकि उनके पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम कूपर अस्पताल में किया गया है अभी मिल रही ताज़ा जानकारी के अनुसार उनके पोस्टमार्टम में अभी तक बस यही पता चला है कि सिद्धार्थ शुक्ला के शरीर पर कोई चोट नहीं आई है। आगे अभी पूरी रिपोर्ट का इंतज़ार सभी कर रहे हैं। इसके अलावा बॉलीवुड के सुपरस्टार और बिग बॉस के होस्ट सलमान खान ने भी सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ के आकस्मीक निधन पर भारी शोक जाहिर किया है।

सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार ने मुंबई पुलिस को बताया है कि उनकी मौत में कोई साजिश नहीं है। वे नहीं चाहते कि एक्टर की मौत को लेकर अफवाह उड़े। परिजन अभी भी कूपर अस्पताल में पीएम की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। सिद्धार्थ की मौत ने उनके परिवार के बाद सबसे बड़ा झटका उनकी बेहद करीबी दोस्त शहनाज को दिया है। उनकी हालत ठीक नहीं बताई जा रही। शहनाज के भाई शहबाज उन्हें संभालने के लिए मुंबई रवाना हो चुके हैं।ये भी बताया जा रहा है कि अब जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने में देर हुई है तो उनका अंतिम संस्कार कल दोपहर तक किया जा सकता है। 

कियारा आडवाणी ने भी सिद्ध की मौत पर शोक जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि भगवान यह दिल तोड़ने वाला है !! आपकी आत्मा को शांति दें ,उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।’आपको बतादें की मिली अभी की जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि जैसे ही शहनाज को सिद्धार्थ की कूपर अस्पताल पहुंचने की खबर मिली है तबसे वो अस्पताल में ही मौजूद हैं और उनकी हालत बेहद गंभीर है दुखद है।  शहनाज और सिद्धार्थ की जोड़ी को लोग बेहद पसंद करते थे। दोनों एक दूसरे के साथ अक्सर नजर आया करते थे।कहा जा रहा है कि अभी कुछ ही देर में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *