प्रेमनगर: प्रेमनगर क्षेत्र के स्टेंजा लिविंग हॉस्टल में संगी साथियों ने एक छात्र को पहले शराब पिलाकर उसे नग्न किया और उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद तीन छात्रों ने ब्लैकमेल कर 60 हजार रुपये की मांग की है। रुपये न देने पर मारपीट भी की। शिकायत पर पुलिस ने मारपीट और ब्लैकमेलिंग के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। छात्र हॉस्टल से भाग गया है। पुलिस तलाश में लगी हुई है।सभी छात्र बिधौली स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज में बीबीए की पढ़ाई करते हैं। इंस्पेक्टर प्रेमनगर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि छात्र ने पुलिस को दी शिकायत में कहा की रविवार रात को अपने कमरे में पढ़ाई करने बैठा था,
इसी दौरान आकर्ष गुप्ता, सैमंजय अंटोनी और जेरमी मलिक नाम के छात्र आए। उन्होंने शराब पीने के लिए कहा तो उसने पी ली। आरोप है कि इसके बाद तीनों उसके साथ मारपीट करने लगे। साथ ही उसे नग्न कर दिया और वीडियो बनाया और उसे बाद में ब्लैकमेल किया।
फिर कोई और बात है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि जल्द ही आरोपी छात्रों को गिरफ्तार किया जाएगा।

