बांग्लादेश दौरे के लिए इंडियन क्रिकेट ए टीम की घोषणा की गई है। उत्तराखंड के लिए इससे जुड़ी बड़ी खबर आई है। देहरादून के अभिमन्यु ईश्वरन को ए टीम का कप्तान पद मिला है। अभिमन्यु ईश्वरन को कप्तान की जिम्मेदारी मिलने की खबर मिलते ही पूरे राज्य में गर्व और उत्साह का माहौल है।
देहरादून के अभिमन्यु ईश्वरन ने अपने खेल से न सिर्फ टीम में जगह बनाई थी, इसके अलावा टीम को लीड भी करने वाले हैं। इस उपलब्धि पर प्रदेश भर के लोग उन्हें शुभकामनाएं देने में लगे हुए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बुधवार को न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अपडेटेड स्क्वाड का एलान किया। अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने 4 दिसंबर से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से यश दयाल और रवींद्र जडेजा को बाहर कर दिया। इनकी जगह तेज गेंदबाज कुलदीप सेन और हरफनमौला शाहबाज अहमद को दी है।

