सोनिया गांधी व खरगे समेत पीएम मोदी ने भी दी नेहरू जी को श्रद्धांजलि

 नई दिल्ली : आज देश के पहले प्रधानमंत्री रहे जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई जा रही है। इस खास मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व सोनिया गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।  नेता नेहरू के समाधि स्थल शांति वन पहुंचे और उन्हें पुष्प अर्पित किए। कांग्रेस पार्टी ने ट्विटर पर इस मौके की तस्वीरें शेयर की गईं हैं। भारत के विकास में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के योगदान के लिए राष्ट्र उनका स्मरण कर रहा है।

कांग्रेस पार्टी की तरफ से पंडित नेहरू का एक वीडियो भी ट्वीट किया गया है। इस पर लिखा गया है, बच्चे बागों में खिली उस कली की तरह होते हैं, जिनकी परवरिश बहुत प्यार और नरमी से करनी चाहिए। कुछ ऐसे थे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित श्री जवाहरलाल नेहरू या यूं कहें बच्चों के ‘चाचा नेहरू’।  “बच्चे बागों में खिली उस कली की तरह होते हैं…जिनकी परवरिश बहुत प्यार और नरमी से करनी चाहिए”.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि दी है। एक ट्वीट में लिखा, हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। कर्नाटक सीएम ने भी दी श्रद्धांजलि दी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *