रायगढ़ : बीते दिन गुरूवार को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-गोवा राजमार्ग पर एक पुल के नीचे एक विस्फोटक जैसा कुछ बरामद हुआ है। जिससे आस में अफरातफरी मच गई है। एक पुलिस अधिकारी ने इस मामले की जानकारी दी है और बताया है कि भोगवती नदी पर एक पुल के नीचे बिजली के सर्किट और एक घड़ी से जुड़ी छह जिलेटिन की छड़ों के दो पाए गए हैं। इस दौरान मुंबई पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। अधिकारी ने कहा है कि उपकरणों को देखकर लगता है कि यह विस्फोटक से जुड़ा सामान है, लेकिन अभी इसका कोई पता नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ पुलिस, राज्य के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) और नवी मुंबई से बम निरोधक दस्ता के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। अधिकारी ने कहा कि इलाके में व्यापक तलाशी ली गई और आगे की जांच की जा रही है।
पुलिस ने अलर्ट किया जारी,मिला कुछ ऐसा सभी परेशान

