95 साल के हुए आडवाणी,बधाई देने घर पहुंचे पीएम मोदी

नई दिल्ली : भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी का आज जन्मदिन है. वे 96 वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे मिलने गुलदस्ता लेकर उनके पास पहुंचे थे जिसका वीडियो सामने आया है। इसे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी। पूर्व उप प्रधानमंत्री और भाजपा के सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहे लाल कृष्ण आडवाणी मंगलवार को यानी आज 95 वर्ष हो गए। पार्टी के नेताओं ने उन्हें जन्मदिन के मौके पर बधाई दी। आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आडवाणी जी ने अपने अथक प्रयासों से देश भर में पार्टी संगठन को मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने सरकार का हिस्सा रहते हुए देश के विकास में भी अमूल्य योगदान दिया. अमित शाह ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लालकृष्ण आडवाणी को प्रेरणा स्रोत बताया है. वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आडवाणी ने देश, समाज और पार्टी के लिए बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया है और उन्हें देश की दिग्गज हस्तियों में शुमार किया जाता है।