मुंबई : बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते है। एक्टर की पिछली फिल्म भूल भुलैया 2 बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉक बस्टर साबित हुई. इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को धूल चटाकर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। अब जल्द ही एक्टर एक्शन-थ्रिलर फिल्म फ्रेडी में दिखाई देंगे। इस फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में, कार्तिक ने एक शर्मीले दिखने वाले, डेंटिस्ट फ्रेडी गिनवाला के रूप में शुरुआत की, जो एक सीरियल किलर जैसा लगता है. फ्रेडी का निर्देशन शशांक घोष ने किया है और यह 2 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
टीजर बैकग्राउंड सस्पेंस सॉन्ग के साथ खुलता है। जिसमें अभिनेता कार्तिक आर्यन को अकेला, भोला, घबराया हुआ, ईमानदार डेंटिस्ट के रूप में दिखाया जाता है। वह दिन के समय में क्लीनिक में मरीजों का इलाज करते नजर आ रहे हैं. वहीं रात में, कार्तिक एक हत्यारे में बदल जाता है, वह एक शव को जंगल में ले जाता है. कार्तिक की खौफनाक मुस्कान भी उन्हें एक कायल साइको-किलर की तरह बनाती है। 1 मिनट से ज्यादा के टीजर वीडियो में वह खुद से बात करते नज़र आ रहे हैं मुस्कुरा रहे हैं और चांद पर भी चलते हुए भी नजर आ रहे हैं।
कार्तिक आर्यन की सस्पेंस थ्रिलर फ़िल्म फ्रेड्डी का टीज़र रिलीज़

