प्रदेश सीएम ने किया “लखपति दीदी”का शुभारंभ

देहरादून : आगामी नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजन होने हैं इसी कार्यक्रमों की सीरीज में प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘लखपति दीदी योजना’ की शुरुआत की है। सीएम ने इस दौरान मेले की शुरुआत की है। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम्य विकास विभाग की तरफ से हुआ है।इसके अलावा सीएम धामी ने कहा कि इस योजना से प्रदेश के से जुड़ी महिलाओं का फायदा होगा। इस योजना के जरिए महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी। समूहों से उन्होंने अपील की कि वे अपने समूहों से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ा जाएगा। मेले से वे इस योजना के बारे में पूरी जानकारी लेकर जाएं।  ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी का कहना है कि हमारा लक्ष्य है कि 2025 तक प्रदेश की समूहों से जुड़ी तीन लाख 67 हजार महिलाओं को लखपति बनाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *