देहरादून : कल देर रात महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे प्राइवेट विमान से देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने एयरपोर्ट पर ही उत्तराखंड के कुछ नेताओं से शिष्टाचार भेंट की , और उसके बाद वह नरेंद्र नगर स्थित आनंदा रिजॉर्ट के लिए निकल गए। होटल आनंदा में भी आज सुबह कुछ नेता उनसे मिलने पहुंचे और उन्होंने बताया कि श्रीकांत शिंदे अपने निजी कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड आए है। वह आज हेलीकाप्टर के द्वारा बद्रीनाथ और केदारनाथ जाएंगे और दर्शन करने के बाद वह अपने विमान से वापस मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे।
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत पहुंचे उत्तराखंड

