पीएम मोदी ने  EWS फ्लैट्स का किया उद्घाटन 

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के कालकाजी इलाके में स्लमवासियों के पुनर्वास का आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार उद्घाटन किया। नवनिर्मित 3,024 ईडब्ल्यूएस फ्लैटों का उद्घाटन पीएम मोदी ने वर्चुअली किया गया। इस दौरान लाभार्थियों को फ्लैट की चाबी भी सौंपी। 

दरअसल,कालकाजी में तैयार किए गए ये आवास इन-सीटू स्लम पुनर्वास योजना के तहत निर्मित हैं और इनका निर्माण दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) द्वारा हुआ है। पीएमओ ने जानकारी देते हुए बताया कि  प्रधानमंत्री भूमिहीन कैंप के वासियों को यहां स्थित विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नवनिर्मित घरों की चाबी भी दी । 


सभी के लिए आवास उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली डवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा 376 झुग्गी झोपड़ी समूहों में इन-सीटू झुग्गी पुनर्वास का काम किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *