कानपुर: यूपी के कानपुर से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है जिसके चलते चकेरी थानाक्षेत्र के अंतर्गत चंदारी रेलवे स्टेशन जंगल के पास इंटरमीडिएट का छात्र जो कि बीते दिन सोमवार को स्कूल से घर नहीं लौटा था आज उसका शव जंगल में औंधे मुंह पड़ा मिला है। उसकी पीठ पर स्कूल बैग पड़ा था। छात्र डॉ. वीरेंद्र स्वरूप श्यामनगर में पढ़ता था। छात्र सोमवार दोपहर 1:50 बजे छुट्टी के बाद घर नहीं आया था। इसके बाद परिजनों ने फोन कर मालूम किया तो कुछ नहीं पता चल सका।
छात्र रोज़ ई-रिक्शा से अपने हरिहर धाम श्यामनगर स्थित घर आता जाता था। आज मंगलवार सुबह घटना सूचना मिली है कि एक छात्र का शव मिला है जिसके बाद पुलिस व फॉरेंसिक टीम शव के पास पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। बेटे की मौत से परिजनों और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। अनुमान है कि छात्र (रोहित) की हत्या गला दबाकर हुई है।
इसके बाद रात के अंधेरे का फायदा उठाकर शव को जंगल में फेंका गया। हत्या के पीछे लूटपाट का इरादा नहीं था। उसके हाथ की महंगी घड़ी भी बंधी मिली।

