सहारनपुर : यूपी के सहारनपुर के जनकपुरी कोतवाली क्षेत्र की कृष्णा धाम कॉलोनी में ससुराल में रह रहे युवक ने पत्नी को साथ घर ना जाने देने पर अपनी सास और पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। सास की मौत हो गई जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, शामली निवासी नितिन कुमार की शादी कृष्णधाम कालोनी निवासी पायल की बेटी रितिका से हुई थी। नितिन काफी समय से अपनी पत्नी के साथ सुसराल में ही रह रहा था। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी को ले जाने की बात कह रहा था। सास पायल ने इससे इंकार कर दिया। जिसके बाद भारी विवाद हुआ है। जिससे सास पायल और पत्नी रितिका गम्भीर रूप से झुलस गई। पायल की मौके पर ही मौत हो गई।
पति बना हैवान, पेट्रोल छिड़ककर जिंदा पत्नी-सास को जलाया

