वृंदावन : मशहूर कथावाचक वृंदावन में अनिरुद्धाचार्य के गौरी गोपाल आश्रम के सामने आज सुबह दो महिलाओं के शव मिले हैं जिसके बाद इलाके में अफरातफरी मची हुई है। आश्रम पहुंचकर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिलाओं की मौत कैसे हुई, यह अभी साफ़ नहीं हो पाया है। पुलिस जांच में लगी हुई है।
आपको बतादें कि तीर्थनगरी की संत कॉलोनी में भागवत कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का गौरी गोपाल आश्रम है। शुक्रवार की सुबह आश्रम के बाहर दो महिलाओं के शव बरामद हुए जिस बात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर मामले की जांच शुरू कर दी।
आश्रम घेरे में –यहां रहने वाले आस पास के लोगों ने आश्रम के बारे में कहा है कि इन महिलाओं की मौत का जिम्मेदार गौरी गोपाल आश्रम प्रबंधन है। बाबा मनमोहन दास ने बताया कि अनिरुद्धाचार्य द्वारा महिलाओं की सेवा, भोजन वितरण आदि सेवाओं का प्रचार प्रसार तो खूब किया जाता है, लेकिन आश्रम में कथा सुनने आने वाले श्रद्धालुओं के विश्राम की कोई व्यवस्था तक नहीं की जाती है। और व्यवहार भी अच्छा नहीं होता। मृतकों के परिवारवालों को सूचना दे दी गई है। परिवार वालों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

