फिरोजाबाद : यूपी के फिरोजाबाद के थाना फरिहा क्षेत्र के गांव इटाहरी में चार बच्चियों में डूबने से हड़कंप मच गया है। जिसमें से दो को सही सलामत बचाया गया लेकिन दो बच्चियों की मौत हो गई है। चारो बच्चियां तालाब में नहाने और कपड़े धोने के लिए गईं थी। बच्चियों के डूबने की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम छा गया है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बच्चियों के शव को तालाब से निकाला। फरिहा पुलिस मौके पर पहुंच गई। दिवाली के अगले दिन हुए इस हादसे से गांव में मातम है।
फरिहा थाना क्षेत्र के गांव इटाहरी में तालाब है। मंगलवार सुबह दयाशंकर की 12 वर्षीय बेटी पुष्पा, नीटू की 10 वर्षीय बेटी तन्नू, राधा पुत्री सुभाष और संध्या पुत्री रामवीर तालाब में कपड़े धोने और नहाने के लिए गई थीं। वहां न जाने कैसे नहाते वक्त तालाब की गहराई में चली गईं। जब तक गांव वाले उन्हें बचाने का प्रयास करते, तब तक तन्नू और पुष्पा की डूबकर मौत हो गई

