इगास पर प्रदेश में राजकीय अवकाश घोषित

देहरादून : प्रदेश के उत्तराखंड के लोकपर्व इगास-बग्वाल को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय अवकाश की घोषणा की है। जब उत्तराखंड में लोकपर्व इगास को लेकर अवकाश घोषित किया गया है। बीते वर्ष मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इगास बग्वाल पर राजकीय अवकाश का ऐलान हुआ था। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इगास बग्वाल उत्तराखंड वासियों के लिए एक विशेष स्थान रखती है। यह हमारी लोक संस्कृति का प्रतीक है। हम सब का प्रयास होना चाहिए कि अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपरा को जीवित रखें। नई पीढ़ी हमारी लोक संस्कृति और पारम्परिक त्योहारों से जुड़ी रहे, ये हमारा उद्देश्य है।  ये पर्व तें और खास बनोण का वास्ता ये दिन हमारा राज्य मा छुट्टी रालि, ताकि हम सब्बि ये त्योहार तै अपणा कुटुंब, गौं मा धूमधाम से मने सको । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *