श्रीनगर : पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती को गुपकार स्थित सरकारी आवास खाली करने को लेकर नोटिस जारी किया गया है। उन्हें यह नोटिस जम्मू-कश्मीर प्रशासन की ओर से दिया गया है। जिस सरकारी बंगला को खाली करने का प्रशासन ने नोटिस जारी किया है वो उच्च सुरक्षा वाला बंगला है।
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कुछ पहले पहले ही उन्हें फेयर व्यू सरकारी बंगला खाली करने का निर्देश दिया गया था। उन्होंने कहा कि इसके इन्हें कोई आश्चर्य नहीं हो रहा है, यह तो होना ही था। उन्होंने कहा कि नोटिस में जिक्र है कि यह बंगला जम्मू कश्मीर के सीएम के लिए है लेकिन ऐसा नहीं है। सरकारी आवास खाली कराने को लेकर पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि, वो अपनी कानूनी टीम की सहायता लेंगी। उन्होंने कहा कि मेरे पास फिलहाल ऐसी कोई जगह नहीं है जहां रह सकूं।अब वो अपने वकीलों की सहायता से आगे की योजना बनाएंगी।
पूर्व सीएम को बंगला खाली करने का आदेश

