अहमदनगर : महाराष्ट्र के अहमदनगर से आगजनी की घटना सामने आई है जिसके चलते आज सुबह करीब 11 :30 बजे अहमदनगर के सिविल अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भीषण आग लगी है। अचानक लगी इस आग में अभी तक करीब १० लोगों के मौत की खबर प्राप्त हो रही है। वहीं 13 -14 लोग इस आग में झुलस गए हैं और जख्मी हुए हैं। आग से झुलसे लोगों का इलाज शुरू हो चुका है। घटना के बाद अस्पताल से करीब 20 से ज्यादा लोगों को पास के अन्य अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अस्पताल कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। इस बीच दमकल की कई गाड़ियां भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम लगातार चल रहा है।
यह अचानक आग आज (शनिवार) सुबह 11.30 बजे करीब लगी है। इस दौरान आईसीयू वार्ड में 20 लोग मौजूद थे, इनमें से कुछ वेंटिलेटर पर भी थे। हॉस्पिटल के वार्ड बॉय, नर्स और डॉक्टर्स ने सभी मरीजों को सेफ वार्ड में शिफ्ट किया। अभी तक मिल पा रही खबर के मुताबिक़, जिस वार्ड में आग लगी, वह अस्पताल के बिलकुल बीचो-बीच है।आग लगने पर पहले अस्पताल के अग्निशमन यंत्र से इस पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन यह कोशिश नाकाम रही। इसके बाद अहमदनगर नगर निगम और एमआईडीसी दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची हैं। प्रबंधन के लोग राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं।

