Ghaziabad Gang Rape Case : नहीं हुआ था गैंगरेप,महिला ने किया गुमराह

गाजियाबाद : उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद के नंदग्राम थानाक्षेत्र में दिल्ली की महिला से गैंगरेप की घटना झूठी साब‍ि‍त हो गई है। साज‍िश रचते हुए उसने अपने शरीर में खुद ही लोहे की रॉड डालकर गैंगरेप की पूरी कहानी रच दी थी। पुलिस के मुताबिक महिला और उसके प्रेमी ने मकान कब्जाने के लिए यह षड्यंत्र रचा था। साजिश के तहत उन लोगों को आरोपी बनाया गया जिनसे मकान को लेकर महिला का विवाद चल रहा था. पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए महिला के प्रेमी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, महिला ने थाना वेलकम दिल्ली के कबीरनगर निवासी अपने प्रेमी आजाद के साथ मिलकर घटना का षड्यंत्र रचा था। इसके बाद आजाद ने अपने दो दोस्तों गौरव निवासी आश्रम शिवम गार्डन अच्छा थाना बादलपुर और अफजाल निवासी कैला भट्ठा, नगर कोतवाली गाजियाबाद को साजिश में शामिल किया था। केस में नामजद किए गए शाहरुख और उसके भाई जावेद से महिला का मकान को लेकर विवाद चल रहा है। इसी मकान को कब्जाने के लिए गैंगरेप की पूरी कहानी रची गई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।