केदारनाथ : पीएम मोदी आज उत्तराखंड दौरे पर है। अपने इस दौरे की शरुआत उन्होंने केदारनाथ से की। यहां पीएम मोदी ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक भी किया। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी एक खास परिधान में नजर आए जिसे लेकर हर तरफ चर्चा की जा रही है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ने जो ड्रेस पहना था वह हिमाचल की खास ‘चोला डोरा’ ड्रेस है।
बता दें कि यह ड्रेस पीएम मोदी को एक महिला ने उपहार स्वरुप दिया था। बता दें कि पीएम मोदी हाल ही में हिमाचल दौरे पर थे। इसी दौरान एक महिला ने एक खास ‘चोला डोरा’ ड्रेस पीएम मोदी को गिफ्ट किया था। इसे हिमाचल के चंबा में रहने वाली महिला ने हाथ से बनाया है। इस खास ड्रेस पर बहुत ही अच्छी हस्तकला है।
पीएम मोदी को जब महिला ने यह उपहारदिया था तब उन्होंने वादा किया था कि जब भी वे किसी ठंडी जगह पर जाएंगे तब इसे जरूर पहेंनेंगे। अपनी पहली ठंडी जगह की यात्रा पर ड्रेस पहनने के वादे को पीएम मोदी ने पूरा किया और केदारनाथ यात्रा के दौरान ऐसा ही कुछ किया, उन्होंने महिला द्वारा गिफ्ट की गई ड्रेस को पहना।
केदारनाथ में एक अलग परिवेश में नज़र आये पीएम मोदी,जानिए क्यों है ख़ास ?

