रुद्रप्रयाग : आज केदारनाथ में स्थित गरुड़चट्टी पर हुआ हेलीकॉपटर हादसा बेहद दर्दनाक रहा जिसके बाद सभी की आंखे नम हैं। यह हेलीकॉप्टर क्रैश होने की घटना 12 वर्षों में दूसरी घटना बताई जा रही है। इससे पहले 25 जून 2013 को राहत व बचाव कार्य में लगा सेना का एमआई-17 हेलीकॉप्टर जंगलचट्टी की पहाड़ी पर टकराने से क्रैश हुआ था। इस हादसे में सेना के 20 अधिकारी व जवान शहीद हुआ थे और कई दिनों की खोज करने के उपरान्त शव मिले थे। समु्द्रतल से 11750 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ में वर्ष 2010 यात्राकाल में हेलीकॉप्टर क्रैश होने की पहली दुर्घटना हुई थी। समुद्र तल से 11750 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ में वर्ष 2010 यात्रा काल में हेलीकॉप्टर क्रैश होने की पहली दुर्घटना थी। 21 जून को जंगलचट्टी के समीप क्रैश हो गया था।
केदारनाथ में हुआ हादसा पहली बार नहीं, इससे पहले 2013 में हुआ था बड़ा हादसा

