जम्मू-कश्मीर के शोपियां में ग्रेनेड से हमला,2 की मौत

शोपियां : जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओ का सिलसिला ज़ारी है। आतंकी भी लगातार मजदूरों को अपना निशाना बना रहा है। इस बीच शोपियां में हुए आतंकवादी हमले में उत्तर प्रदेश के दो मजदूरों की मौत हो गई है। ये दोनों यूपी के कन्नौज जिले के निवासी थे. वहीं कश्मीर पुलिस ने घेराबंदी कर एक आतंकी गिरफ्तार कर लिया है।
कश्मीर जोन पुलिस ने मंगलवार को एक ट्वीट में बताया कि आतंकवादियों ने हरमन में ग्रेनेड फेंका, जिसमें उत्तर प्रदेश के दो मजदूर मनीष कुमार और राम सागर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। दोनों कन्नौज के रहने वाले थे. फिलहाल, सेना ने आतंकियों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर ली है।
महानिदेशक कश्मीर विजय कुमार ने एक ट्वीट में कहा कि शोपियां पुलिस ने हमले में शामिल एक आतंकी गिरफ्तार कर लिया है। ये आतंकी प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा इमरान बशीर गनी का हाइब्रिड आतंकवादी है। इससे पूछताछ कर अन्य आतंकियों की गिरफ्तारी की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि हमले के बाद इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक स्थानीय हाइब्रिड आंतकवादी को गिरफ्तार किया गया है।बता दें कि हाइब्रिड आतंकवादी वे लोग होते हैं, जो इस तरह के आत्मघाती हमले करने के बाद सामान्य जीवन में वापस लौट जाते हैं।