भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 187 रन का लक्ष्य,कोहली-रोहित हुए फेल

ब्रिस्बेन : टी20 वर्ल्ड कप के मुताबिक़,सुपर-12 राउंड से पहले सुपर-12 में पहुंच चुकी टीमों को आपस में प्रैक्टिस मैच खेला जाएगा। इसी कड़ी में आज सोमवार को भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से है। टीम इंडिया फिलहाल टी20 में दुनिया की नंबर-वन टीम है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया डिफेंडिंग चैंपियन है। भारत ने अपने घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से पटखनी दी थी। ऐसे में प्रैक्टिस मैच में भी टीम इंडिया इस दबदबे को बनाए रखने की कोशिश करेगी। 

भारत ने प्रैक्टिस मैच में ऑस्ट्रेलिया के सामने 20 ओवर में 187 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 186 रन बनाए। केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव के अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। वहीं, स्टार्क, ग्लेन मैक्सवेल और एश्टन एगर को एक-एक विकेट मिला।कोहली काफी दिनों बाद टीम में वापसी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *