एकता नगर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कानून मंत्रियों और कानून सचिवों के एक सम्मलेन को सम्बोधित किया । यह सम्मेलन गुजरात के एकता नगर में कानून और न्याय मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है , और यह दो दिन तक चलेगा। बता दें कि पीएम मोदी इस सम्मेलन में ऑनलाइन वीडियो कॉल के माध्यम से जुड़े । कानून मंत्रियों और कानून सचिवों के ऑल इंडिया सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा भारत के समाज की विकास यात्रा हजारों वर्षों की है।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रौद्योगिकी भारत में न्यायिक प्रणाली का एक अभिन्न अंग बन गई है। वर्चुअल हियरिंग और ई-फाइलिंग जैसी कानूनी सेवाओं में डिजिटल नवाचार भारत में पहले ही शुरू हो चुके हैं और 5जी सेवाएं इन तकनीकों को और मजबूत करेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि गुजरात में, हमने शाम की अदालतें शुरू कीं. इन अदालतों में छोटे-मोटे अपराधों के मामलों की सुनवाई की गई, जिससे अदालतों पर बोझ कम हुआ और मामलों का त्वरित समाधान हुआ। कानून मंत्रियों के अखिल भारतीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि पीछे हटने वाले औपनिवेशिक कानूनों को हटाकर उपनिवेशवाद की बेड़ियों को तोड़ना हमारे लिए जरूरी है। तभी भारत का सर्वांगीण विकास संभव है।

