इस बार एक ही दिन मनेंगी छोटी और बड़ी दिवाली,जानिए तिथि

इस बार धनतेरस 22 अक्टूबर को है जबकि छोटी और बड़ी दिवाली एक ही दिन 24 अक्टूबर को है वहीं गोवर्धन पूजा दिवाली के अगले दिन नहीं एक दिन बात 26 अक्टूबर को है. साथ ही इसी दिन भाई दूज भी है। बता दें कि इस बार दिवाली के दिन सूर्य ग्रहण का भी साया पड़ रहा है। जिसका सूतक काल दिवाली की ही रात से शुरू हो जा रहा है. साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है। हालांकि यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा और भारत में कहीं-कहीं सीमित समय के लिए नजर आएगा। द्रिक पंचांग के अनुसार जानें दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?

लक्ष्मी पूजा -सोमवार, 24 अक्टूबर, 2022

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त – 06:53 शाम से 08:16 रात तक

कुल अवधि- 01 घंटे 23 मिनट