कोरोना संक्रमण के मामलों में जहाँ कुछ दिनों से कम मामलें निकल रहे थे वहीँ अब कुछ राज्यों में इसकी संख्या में इजाफा होता दिख रहा है। इसी कड़ी में अगर बात करें बीते 24 घण्टें में उत्तराखंड राज्य की तो यहाँ एक दिन में करीब 32 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जबकि पिछले दिनों ना के बराबर मामले सामने आ रहे थे। राज्य में एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। लेकिन अच्छी खबर ये भी है कि 32 मरीजों को निजात मिली है और वो ठीक हुए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या भी घटकर 321 पहुंच गई है। गुरुवार को प्रदेश में 324 सक्रिय मामले थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक़,, शुक्रवार को 16719 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सात जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। वहीं, चमोली में चार, देहरादून में सात, हरिद्वार और पिथौरागढ़ में एक-एक, पौड़ी में 16 और ऊधमसिहं नगर में तीन संक्रमित मरीज मिले हैं।
अब वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के कुल संक्रमितों का आंकड़ा ,342875 हो गया है। इनमें से 329122 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7380 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें तीन मौतें बीते दिनों की जोड़ी गई हैं।

