डिप्टी सीएम के काफिले में बड़ा हादसा,छह घायल

आज शुक्रवार को लखनऊ से कार से लखीमपुर निकले डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के काफिले से अचानक एक वाहन की टक्कर से बड़ा हादसा हुआ। हादसे में दो पुलिसकर्मी सहित छह लोग घायल हुए है। जिनको इलाज के लिए भेजा गया है। 

 डिप्टी सीएम लखीमपुर जाने के लिए कार के माध्यम से लखनऊ से लखीमपुर जा रहे थे इसी दौरान खैराबाद और कोतवाली देहात थाना इलाके में पड़ने वाले  नानकारी गांव के पास काफिले में शामिल एक एंबुलेंस को किसी वाहन ने अचानक से टक्कर मारी।तेज रफ्तार होने के कारण कई कारें आपस में आ टकराईं । पुलिस वाहन डिवाइडर के दूसरी तरफ आ गया। डिप्टी  सीएम ने काफिले को तुरंत ही रुकवा दिया गया। सीओ सिटी सुशील सिंह  व अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *