प्रदेश के मत्यनि थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ जहां प्लासू के पास एक पिकअप वाहन करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरा। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही निधन हो गया।
घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को वाहन के खाई में गिरने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शवों को खाई से बाहर निकाला। हचान चालक सुलेमान(उम्र 50 वर्ष) पुत्र गानी निवासी ग्राम रिक्षाणू थाना त्यूनी और सुनील चौहान(उम्र 35 वर्ष) पुत्र केशर सिंह चौहान निवासी थंगाड तहसील चौपाल थाना नेरवा जिला शिमला हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई।

