पाकिस्तान का ड्रोन बीएसएफ ने गिराया,फायरिंग से सनसनी 

अमृतसर : भारत-पाक की सीमा पर रमदास में बीएसएफ के जवानों ने बीते दिन गुरुवार और आज शुक्रवार की मध्यरात्रि पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में घुसे ड्रोन को गिरा दिया। बीएसएफ के जवानों ने पहले इस पर निशाना साधते हुए इल्युमिनेशन बम दागा और फिर इस पर 17 राउंड फायर किए। जानकारी के मुताबिक, रामदास सीमा पर गुरुवार रात बीएसएफ के जवान गश्त पर थे। इस दौरान ही जवानों ने पाकिस्तान की देवड़ी फारवर्ड पोस्ट से भारतीय क्षेत्र में ड्रोन के घुसने की आवाज़ आई। 

जवानों ने पहले उस इलाका में रोशनी जैसा बम फूटा इसके अलावा उसके बाद गश्त कर रहे जवानों ने 17 राउंड फायर भी किए।  इस दौरान जवानों ने देखा कि कोई चीज डगमगाती हुई पीछे की तरफ आई। जवानों ने उसका पीछा करने के बाद उसे खेतों और जंगल के बीच बरामद किया। 

जांच के दौरान पाया गया कि ड्रोन का एक पर (लेग) क्षतिग्रस्त हो चुका था, जिसके कारण वह पाकिस्तान लौटने में नाकाम हो गया। इसकी जानकारी बल के आला अधिकारियों ने साझा की है। तुरंत बाद बीएसएफ के सीनियर अधिकारी घटनास्थल पर आए। जवानों ने ड्रोन और उसकी तारों व अन्य सामान को उठाया। बीएसएफ का सर्च अभियान लगातार जारी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *