देहरादून : प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बाल विकास विभाग की तरफ से रामपुर रोड स्थित निजी बरातघर में बालिकाओं के लिए कार्यक्रम का आयोजन हुआ था, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत की जुबान फिस हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में विधायक बंशीधर भगत कुछ ऐसा बोल गए जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। भगत का कहना था कि उन्होंने नारी शक्ति की बात को समझाते हुए बात रखी थी। उन्होंने कहा कि बेटियां देवी का रूप होती है। देवी के सभी स्वरूपों में जीवन का आधार छिपा है। सोशल मीडिया पर अपने बयान को लेकर लोगों के निशाने पर आने के बाद विधायक बंशीधर भगत ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी बात को गलत कहा जा रहा है।
उत्तराखंड में इस विधायक के अपशब्द ने मचाया बवाल,हो रहा वायरल

