नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को त्योहारी मौसम में बड़ी सौगात दी है। सरकार ने 28 सितंबर, 2022 को महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया था और इसके बाद 3 अक्टूबर, 2022 को डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर ने ऑफिस मेमोरंडम के जरिये महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के आदेश को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया. अब डिपार्टमेंट ऑफ पेंशन एंड पेंशनर्स वेलफेयर ने जानकारी दी है कि महंगाई राहत को बढ़ाकर 34 फीसदी से 38 फीसदी कर दिया गया है।
डिपार्टमेंट ऑफ पेंशन एंड पेंशनर्स वेलफेयर ने 8 अक्टूबर, 2022 को ऑफिस मेमोरंडम जारी कर बताया कि राष्ट्रपति को यह फैसला लेते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि केंद्र सरकार के पेंशनधारकों / फैमिली पेंशनर्स के महंगाई राहत (DR) को एक जुलाई, 2022 से 34 फीसदी से बढ़ाकर 38 फीसदी किया जाता है. संशोधित दरें 1 जुलाई 2022 से लागू होंगी।
केंद्र सरकार का पेंशनर्स को तोहफ़ा

