लखनऊ : आज समाजवादी वादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन होने के बाद सभी राजनैतिक पार्टियों की तरफ से शोक व्यक्त किया जा रहा है इसी कड़ी में यूपी मुखिया योगी आदित्यनाथ ने भी श्रद्धांजलि प्रकट करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव नेता जी समाजवादी विचारधारा के महत्वपूर्ण स्तम्भ थे। उनके निधन पर देश के सभी बड़े नेताओं ने दुख जताया और सीएम योगी ने यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह के पुत्र पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से फोन पर बात की और संवेदनाएं जताई।
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन अत्यंत दुखदाई है। उनके निधन से समाजवाद के प्रमुख स्तंभ एवं संघर्षशील युग का अंत हुआ है। सीएम योगी ने कहा कि ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना एवं शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा करती है और उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। मायावती ने कहा कि समाजवादी पार्टी के वयोवृद्ध नेता व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी के आज निधन हो जाने की ख़बर अति-दुःखद है।

