असम में उग्रवादियों ने 7 ट्रक फूंके,पांच लोग ज़िंदा जले

दिसपुर : जहाँ एक तरफ अफगानिस्तान में आतंकियों के खौफ के हालात बनें हुए हैं,वहीँ असम से खबर है कि दीमा हसाओ से दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां पर दिसमाओ गांव के पास उमरंगसो लंका रोड पर बीती रात कई ट्रकों को आग लगा दी गई है जिसमें अभी तक पांच लोगों की मौत हो गई हैं। आपको बतादें कि सात ट्रकों में आग लगाई गई है। आग लगाने से पहले बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। 
पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जले शवों को बरामद करके,घटना की वजह का जानने तलाश शुरू कर दी है। छानबीन जारी है। पुलिस की मानें तो घटना के पीछे डीएनएलए उग्रवादी संगठन हो सकता है। जिले के एसपी ने बताया कि असम राइफल्स के साथ मिलकर इलाके की तलाशी ली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *