हीरो मोटोकॉर्प ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर,जानिए खूबियां

नई दिल्ली : हीरो मोटोकॉर्प ने एक लम्बे इंतजार के बाद आज अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च कर दिया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को विडा नाम से भारतीय मार्केट में उतारा गया है। अगर आप अपने लिए हीरो मोटोकॉर्प की कोई इलेक्ट्रिक स्कूटर लेना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. फीचर्स के मामले में यह एक फुली लोडेड इलेक्ट्रिक स्कूटर है और इसकी शुरूआती कीमत 1.45 लाख रुपये रखी गई है।
हीरो विडा में इस्तेमाल किये गए बैटरी पैक पर नजर डालें तो इसमें कंपनी ने एक बड़े बैटरी पैक का इस्तेमाल किया है. यह बैटरी सिंगल चार्ज में 165 किलोमीटर तक की रेंज देने की क्षमता रखता है। कंपनी की मानें तो विडा वी 1 प्रो में 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड के साथ 165 किलोमीटर की रेंज और विडा वी 1 प्लस में 80 किलोमीटर की टॉप स्पीड के साथ 143 किलोमीटर की रेंज आसानी से मिल जाएगी। हीरो विडा में कंपनी ने फास्ट चार्जिंग तकनीक का भी सपोर्ट दिया है जिसकी वजह से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को काफी तेजी से चार्ज किया जा सकता है।
हीरो विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर के कीमत की अगर बात करें तो इसके वी 1 प्लस वेरिएंट की कीमत 1.45 लाख रुपये और वी1 प्रो वेरिएंट की कीमत 1.59 लाख रुपये रखी गयी है. कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग अमाउंट 2,499 रुपये तय की है। भारत में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला ओला और ओकिनावा के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होने वाला है।