नई दिल्ली : कांग्रेस नेता उदित राज का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। देश की राष्ट्रपति के ऊपर कांग्रेस नेता द्वारा लगाए गए आरोप के बाद भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने उदित राज पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस नेता उदित राज द्वारा राष्ट्रपति मुर्मू के लिए इस्तेमाल किए गए शब्द चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है. साथ ही उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया है। कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने भी किया. यह उनकी आदिवासी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।
उदित राज ने बीते बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर विवादास्पद टिप्पणी करते हुए एक ट्वीट किया था. इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले. साथ ही उनपर चमचागिरी का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा था कि चमचागीरी की भी हद्द है। उन्होंने आगे आरोप लगते हुए लिखा था, ‘कहती हैं 70% लोग गुजरात का नमक खाते हैं। खुद नमक खाकर ज़िंदगी जिएँ तो पता लगेगा।
बता दें कि इस विवाद में घिरने के बाद उदित राज ने अपना स्पष्टीकरण भी दिया था। उन्होंने एक ट्वीट के माध्यम से लिखा था कि ‘मेरा बयान द्रौपदी मुर्मू जी के लिऐ निजी है, कांग्रेस पार्टी का नही है।
कांग्रेस नेता उदितराज ने राष्ट्रपति पर दिया विवादास्पद बयान

