एवलांच में अभी भी 29 लोग लापता,रेस्क्यू टीम रवाना

उत्तरकाशी : उत्तरकाशी में आए एवलांच के बाद वहां के जिला प्रशासन ने 8 अक्टूबर तक ट्रेकिंग पर रोक लगा दी है। और आज ही गुलमर्ग से हाई एटीट्यूड वेलफेयर स्कूल की रेस्क्यू टीम एवलांच में फसे बाकी 29 लोगों के रेस्क्यू के लिए पहुंच गई है। बता दें कि पूरे देश में गुलमर्ग में ही अत्यधिक ऊंचाई पर रेस्क्यू के प्रशिक्षण के लिए इंस्टिट्यूट है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद डीएम अभिषेक रुहेला ने अलर्ट ज़ारी किया है। और ज़िले की डिज़ास्टर मैनेजमेंट टीम को भी अलर्ट रहने का निर्देश दिया है।

एवलांच के बाद अभी भी 29 लोग लापता हैं। जबकि नौ शव बरामद किए जा चुके हैं। बहुत अधिक ऊंचाई के कारण बुधवार को रेस्क्यू टीम घटनास्थल नहीं पहुंच पाई थी।जिलाधिकारी ने बताया कि उच्च हिमालय क्षेत्र में पहले से ट्रेकिंग व पर्वतारोहण के लिए गए दलों को भी मौसम संबंधी जानकारी दी जा रही है जिससे वे सुरक्षित स्थानों पर रुक सकें।