आज देहरादून पहुंचेंगे राजनाथ सिंह,चीन सीमा पर मनाएंगे विजयदशमी

देहरादून : कल देशभर में दशहरा मनाया जाएगा,और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड में चीन सीमा पर स्थित अग्रिम चौकी पर सेना व आईटीबीपी के जवानों के साथ विजयादशमी सेलिब्रेट करेंगे। इस अवसर पर वह सेना के शस्त्र पूजन में भी हिस्सा लेंगे। उनका बदरीनाथ दर्शन का भी शेड्यूल है। 

पार्टी से जुड़े सूत्रों ने राजनाथ सिंह के दौरे की पुष्टि की है। अपने दो दिवसीय दौरे पर राजनाथ मंगलवार को जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करेंगे। यहां से रक्षा मंत्री देहरादून में सेना से जुड़े एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। वह गढ़ी कैंट स्थित सेना के गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। कल सुबह वह सुबह बदरीधाम पहुंचेंगे। यहां बदरीनाथ धाम में दर्शन करेंगे। उनका चमोली जिले के माणा से चीन सीमा पर सेना की रताकोण पोस्ट पर सैनिकों के साथ विजयदशमी पर्व मनाने का कार्यक्रम है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना होंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *