सीएम अरविंद केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं 

आज दिल्ली आमआदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन का जन्मदिन है। जिसपर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज सोमवार को सत्येंद्र जैन को बधाई दी है। उन्होंने ये भी कहा कि सच्चाई की राह आसान नहीं है। ईडी ने 2017 में आप नेता के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज केंद्रीय जांच ब्यूरो की प्राथमिकी के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैन और दो अन्य को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट किया जिसमें लिखा था,आज सत्येंद्र का जन्मदिन है। चार महीने से फर्जी केस में जेल में हैं। उन्होंने मोहल्ला क्लिनिक दिए, 24 घंटे फ्री बिजली दी, सबके लिए अच्छे और फ्री इलाज का इंतजाम किया। ये लोग जनहित के ये सब काम रोकना चाहते हैं। सच्चाई की डगर आसान नहीं होती सत्येंद्र। जन्मदिन मुबारक।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *