केदारनाथ के पास खिसका ग्लेशियर,जान-माल का नुक्सान नहीं

केदारनाथ : उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर के पास हिमस्खलन हुआ है जिसका वीडियो सामने आया है। इस संबंध में श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र ने कहा है कि हिमस्खलन से केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
केदारनाथ मंदिर के पास बर्फ का पहाड़ खिसकने का जो वीडियो सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि बर्फ का पहाड़ देखते ही देखते पूरी तरह ढह गया। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर अभी तक नहीं आई है।
पीएम मोदी ने पिछले दिनों को कहा था कि केदारनाथ और बदरीनाथ में आने वाले समय में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के मद्देनजर दोनों धामों के निकटवर्ती स्थलों को भी विकसित करना होगा। केदारनाथ के निकटवर्ती स्थान भी आध्यात्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित किये जाएंगे। वासुकीताल, गरूड़ चट्टी, लिंचोली और उनके आस-पास श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक दृष्टि से क्या किया जा सकता है, इसकी पूरी योजना तैयार की जा रही है।